मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- सकरा। पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मो. मसीहउद्दीन शनिवार को सेवानिवृत हो गए। वे सकरा में करीब 22 वर्षों तक चिकित्सक और चिकित्सा प्रभारी के रूप सेवा दी। अस्पताल के डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें सम्मानित किया। वहीं, अस्पताल के नए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मो. फजल अहमद का स्वागत किया गया। सेवानिवृत्त प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि अस्पताल को अपने परिवार की तरह समझें और मरीजों की सेवा को महत्व दें। कार्यक्रम में डॉ. महेश चौधरी, डॉ. अभिनीत कुमार, डॉ. अफरोज, डॉ. जयप्रकाश, डॉ. ज्योति प्रसाद, प्रमुख मो. नूर आलम, रोगी कल्याण समिति के सदस्य रंजीत सिन्हा, वार्ड पार्षद अरुण साह, हेल्थ मैनेजर धनंजय कुमार, संजीव कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.