मोतिहारी, फरवरी 21 -- पताही, निज संवाददाता । पताही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लाखों की एक्सपायरी दवाएं मिली हैं। चिकित्सा प्रभारी के आवास की सफाई के दौरान दो कमरों से लाखों की एक्सपायरी दवाएं बरामद हुई हैं। कमरे के भीतर दवाओं के कार्टन और पैकेट का ढेर मिला है। स्थानीय लोगों कि माने तो अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को दवा 'नहीं है' कहकर बाहर से महंगी दवाएं खरीदने पर मजबूर किया जाता है जबकि ये दवाएं कमरों में बंद होकर एक्सपायर हो दम तोड़ देती हैं। फिर इसे जला दिया जाता है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शंकर बैठा ने बताया कि आवास की सफाई के दौरान शुक्रवार की शाम में एक्सपायर दवाएं मिली थीं। जिसकी सूचना पर सिविल सर्जन डॉ. दिलीप सिंह ने जांच के आदेश दिये थे। जिस पर शनिवार को एक टीम जांच में पताही पहुंची और दवाओं...