मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- मोतीपुर। थाना क्षेत्र के साढ़ा गांव स्थित मध्य विद्यालय कन्या में घुसकर प्रभारी हेडमास्टर पुष्पा कुमारी के साथ दबंगों ने गाली-गलौज की। मामले को लेकर पुष्पा कुमारी ने थाना में साढ़ा सिंगैला निवासी सुनील कुमार तिवारी, प्रभु भगत, वार्ड सदस्य सह विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्षय पिंकी देवी के खिलाफ आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपितों ने पहले उनका शैक्षणिक प्रमाण पत्र और विद्यालय मद के लिए कटे पेड़ के लिए बीईओ से आरटीआई के तहत सूचना मांगी, फिर रंगदारी में दस हजार रुपए की मांग की गई। रंगदारी देने का विरोध किया तो तीन जनवरी को जब वह अपने कार्यालय में बैठकर अभिलेखों का निष्पादन कर रही थी, तभी सुनील कुमार तिवारी, पिंकी देवी अपने कुछ गुर्गों के साथ आ धमके। दस हजार रुपए मांगने लगे। आरोपितों ने कहा कि स्कूल का प्...