औरंगाबाद, फरवरी 25 -- मदनपुर प्रखंड के सलैया निवासी प्रभात रंजन उर्फ दीपक सिंह को अरवल और जहानाबाद जिला जदयू संगठन का प्रभारी बनाया गया है। इस आशय का पत्र प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने जारी किया है। उनके संगठन प्रभारी बनाए जाने से पार्टी से जुड़े लोगों में हर्ष है। उन्होंने कहा कि इनके नेतृत्व में संगठन का विकास और विस्तार होगा। पार्टी ने संगठन के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए यह दायित्व सौंपा है। उन्होंने भी कहा कि जो दायित्व उन्हें सौंपा गया है, उसका निर्वहन वे हरसंभव करेंगे। बताया कि विधानसभा चुनाव की तैयारी करनी है। इसके लिए संगठन का सशक्त होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिले में जदयू के संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें संगठन प्रभारी बनने पर बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.