बांका, फरवरी 22 -- बांका। बांका जिला का 36वां स्थापना दिवस शनिवार को हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जिले भर में उत्सव जैसा माहौल रहा। सुबह प्रभात फेरी के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। प्रभात फेरी शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आम जनमानस को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देती रही। प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां लेकर जिले के विकास, स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक समरसता के संदेश दिए। इसके बाद मुख्य समारोह का आयोजन आम के मैदान में किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मंच पर जिले के विकास से जुड़ी झलकियों को प्रदर्शित किया गया। मुख...