अमरोहा, अप्रैल 5 -- श्रीराम जानकी भक्त मंडल के संयोजन में तीन दिवसीय श्रीराम जयंती महोत्सव का शनिवार को शुभारंभ हुआ। नगर के कंचन बाजार स्थित प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर से पहले दिन प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी कंचन बाजार, हरदेव बाजार, अग्रसेन बाजार, पुराना स्टेट बैंक, नुक्कड़ शिव मंदिर आदि स्थानों से होती हुई श्रीराम जानकी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यहां आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद मंदिर परिसर में श्रीरामचरित मानस के अखंड पाठ का शुभारंभ किया गया। इस दौरान अक्षय अग्रवाल, विजय कुमार, तरुण भटनागर, अजय कौशिक, पारस सिंघल, सुषमा अग्रवाल, कुसुमलता गोयल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.