संतकबीरनगर, नवम्बर 28 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। हिन्द की चादर, धर्म एवं मानवता की रक्षा हेतु अपना शीश समर्पित करने वाले श्री गुरु तेगबहादुर साहिब की अमर शहादत की स्मृति में खलीलाबाद स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से शहीदी पर्व के तीसरे दिन प्रभात फेरी निकाली गई। समय माता मंदिर से वापस लौट विश्राम दिया गया। प्रमुख कार्यक्रम 7, 8 एवं 9 दिसम्बर को आयोजित किए जाएंगे। गुरु साहिब की लाशानी शहादत विश्व इतिहास में अतुलनीय मानी जाती है। इसी उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संगत द्वारा भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रमों की शुरुआत आज तीसरी प्रभात फेरी से हुई। आज की प्रभात फेरी गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से प्रारंभ होकर गोला बाजार, मुखलिसपुर चौराहा होते हुए समय माता मंदिर राम जानकी मंदिर से वापस गुरुद्वारा परिसर में पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.