गिरडीह, जनवरी 4 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गुरु गोविन्द सिंह के प्रकाश पर्व को लेकर सिख परिवारवालों द्वारा अंतिम दिन की प्रभात फेरी शनिवार को निकाली गई। अंतिम दिन की प्रभात फेरी पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा से निकलकर मकतपुर चौक से काली बाड़ी होते हुए शिव मोहल्ला के रास्ते अग्रसेन चौक से स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा में पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान मित्तर प्यारे नूं हाल मुरीदा दा कहना कीर्तन के माध्यम से गुणगान किया गया। जिससे प्रभात फेरी का माहौल भक्तिमय बना रहा। प्रभात फेरी के समाप्ति पर संगतों ने परंपरागत तरीके से प्रभात फेरी का स्वागत किया। प्रभात फेरी की समाप्ति के बाद गुरुद्वारे में महिला सिख संगतों एवं स्थानीय रागी द्वारा कीर्तन किया गया। कीर्तन एवं अरदास के उपरांत प्रभात फेरी में शामिल संगतों ने गुरु का प्रसाद ग्रहण किया। प्रभात फेरी...