साहिबगंज, अक्टूबर 3 -- उधवा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती गुरुवार को धूमधाम से मनाई गई। जल सहिया ने प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया। मौके पर स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के तहत ग्राम पंचायत पतौड़ा सचिवालय से प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें स्वच्छता और राष्ट्रपिता के आदर्शों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। यह प्रभातफेरी पंचायत सचिवालय पतौड़ा से शुरू होकर उधवा मुख्य चौक होते हुए वापस प्लस टू उच्च विद्यालय के सामने सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर समाप्त हुई। इसमें प्रखंड के जलसहिया के साथ-साथ सामाजिक लोग भी शामिल थे। सभी ने मिलकर स्वच्छता का संदेश दिया और लोगों को इसके प्रति जागरूक किया। मौके पर मुखिया जियाउल हक उर्फ शास्त्री, मेहबूब आलम, सलीम शेख, मुरसलीम शेख, रज्जाक शेख, अनारूल हक, इसराइल शेख, अब्दुल शेख, मिठून शेख सहित अन्य लोगों ने म...