जमुई, फरवरी 24 -- चकाई । निज प्रतिनिधि बिहार पुलिस सप्ताह के तहत सोमवार को चकाई पुलिस द्वारा सोमवार को प्रभात फेरी निकाली गई। थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार के नेतृत्व में निकाली गई यह प्रभात फेरी थाना परिसर से शुरू होकर चकाई बाजार, जयप्रकाश चौक, मुख्य चौक, प्रखंड कार्यालय, पंचमुखी चौक और सहाना कॉलोनी का भ्रमण करते हुए वापस थाने पहुंची। इस दौरान पुलिस अधिकारियों व जवानों ने स्लोगन के माध्यम से लोगों को सामाजिक बुराइयों के खिलाफ ,सड़क सुरक्षा आदि को लेकर जागरूक किया। सड़क सुरक्षा को लेकर कहा कि सफर में कितनी भी कम हो दूरी, हेलमेट लगाना है जरूरी। इसके साथ ही वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए लोगों को सतर्क किया गया। पुलिस ने अपील की कि सोशल मीडिया पर निजी फोटो और वीडियो साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन ...