बोकारो, जनवरी 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सोमवार को परिवहन कार्यालय से चास के चेक पोस्ट तक आमजन मानस को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इसमें शामिल छात्र, पुलिस, प्रशासन व आमजनों ने हाथ में पोस्टर व प्लैकार्ड लेकर सड़क सुरक्षा के संदेश दिए। आम लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की गयी। साथ ही लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग करने, गति सीमा का पालन करने और वाहन चलाते समय फोन का इस्तेमाल नहीं करने का संदेश दिया गया। जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रभात फेरी का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना व यातायात नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 1 से 31 जनवरी तक मनाया जा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्...