हाजीपुर, नवम्बर 26 -- हाजीपुर । निज संवाददाता समाहरणालय सभा कक्ष में 'नशा मुक्ति दिवस' पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में वैशाली सहित पूरे बिहार को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। डीएम वर्षा सिह ने नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई। साथ ही नशा मुक्त अभियान को सशक्त बनाने और समाज में नशा विरोधी संदेश दिया। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका दीदी, आशा कार्यकर्त्ता, मद्यनिषेध विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी के साथ ही विभिन्न जिलास्तरीय प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्त अभियान के बारे में विचार व्यक्त किए। जिसमें समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने का संकल्प व्यक्त किया गया। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए ...