बदायूं, फरवरी 23 -- ओरछी। कस्बा में धार्मिक उल्लास के साथ भगवान शंकर, बालाजी महाराज की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य प्रभात फेरी से हुआ, जिस पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच मूर्तियों को मंदिर में विराजमान किया गया। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में संजीव शर्मा, डॉ. राजेश मौर्य, गिर्राज किशोर पाल, मोरध्वज पाल, महिपाल मौर्य, राजेश पाल, सोनू पाल, राजू पाल, विजेंद्र शर्मा, ज्ञान सिंह पाल आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.