रामपुर, नवम्बर 7 -- गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर सिख समुदाए ने पांचवे दिन प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। प्रभात फेरी मे वाहे गुरु जी का खालसा वाहे गुरु जी की फतह से नगर भक्तिमय हो उठा। नगर मे गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाशोत्सव धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। गुरूवार की प्रातः पांचवे दिन सिख संगत ने पंजाबी कालोनी स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा मे एकत्र हुई। जहां से हर्षोउल्लास के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी पंजाबी कालोनी से होकर मुख्य बाजार एवं गंगा दास की पुलिया से होते हुए पुनः गुरद्वारा साहिब मे जाकर समाप्त हुई। प्रभात फेरी का श्रद्धालुओं एवं सिख समुदाय ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। गुरुद्वारा प्रधान कर्मजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.