सहारनपुर, फरवरी 8 -- बेहट रोड स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के 18वें वार्षिक महोत्सव के कार्यक्रमों की प्रथम श्रृंखला के अंतर्गत तीसरे दिन शनिवार को प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात प्रेरी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। प्रभात फेरी श्री बालाजी धाम के संस्थापक अतुल जोशी महाराज के सानिध्य में निकाली गई प्रभात प्रेरी चंद्र नगर से प्रारंभ हुई। प्रभात फेरी प्रेम वाटिका, चंद्र नगर, नवीन नगर, मक्खन कॉलोनी होते हुए अर्जुन नगर में नवीन वालिया के निवास पर विश्राम के साथ संपन्न हुई। मार्ग में उमेश वर्मा, विवेक कपूर, पवन किनरा, अजय किनरा, सविता शर्मा, रेखा कपूर, चंद्र अरोड़ा, चंद्रजीत सिंह निक्कू सहित अनेक श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। प्रभात फेरी में धनंजय, राकेश और अरुणा जोशी द्वारा प्रस्तुत भजन मेरो छोटों सो बालाजी बड़...