रामपुर, जनवरी 5 -- सिख धर्म के दसवें गुरु एवं खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर निकल रहीं प्रभात फेरियों का क्रम रविवार को सम्पन्न हो गया। सोमवार को क्षेत्र का सबसे बड़ा नगर कीर्तन निकाला जाएगा, जिसकी तैयारियां कर ली गई हैं। पुलिस प्रशासन ने भी विशाल जुलूस के मद्देनजर तय करीब 50 किलोमीटर लंबे रूट का जायजा लिया है और आयोजकों के साथ बैठक की है। प्रकाश पर्व पर शुरू किए किए गए बारह दिवसीय प्रभात फेरियों के क्रम के अंतिम दिन रविवार सुबह पांच बजे ठंड व कोहरे की परवाह किए बगैर बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु नगर के माठखेड़ा रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के दीवान हॉल में एकत्र हुए। वहां गुरुद्वारे के हेड ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने नित नेम के पाठ व अरदास कराई। इसके बाद निशान साहिब की अगुवाई में प्रभात फेरी प्रारं...