हल्द्वानी, सितम्बर 28 -- रामनगर। रामनगर के सामाजिक कार्यकर्ता और राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी को वर्ष 2025 के विद्यासागर नौटियाल स्मृति सम्मान के लिए चयनित किया गया है। सामाजिक क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा। यह कार्यक्रम 29 सितम्बर को आईटीडी सभागार देहरादून में होना है। मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध लोक गायक पद्मश्री प्रीतम भरतवाण शामिल होंगे। चयन समिति में वरिष्ठ पत्रकार राजीव नयन बहुगुणा, वरिष्ठ साहित्यकार दिनेश चन्द्र जोशी, कॉमरेड समर भंडारी, पूनम कैंत्यूरा, प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्त्ता अनिल स्वामी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.