वाराणसी, जनवरी 20 -- वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की प्रभाती में सोमवार को युवा कलाकार अंकिता सिंह का आनंदकारी शास्त्रीय गायन हुआ। गायन का आरंभ राग बैरागी भैरव में विलंबित एक ताल में निबद्ध बंदिश 'शिव शिव सुमीर' से किया। द्रुत तीनताल में निबद्ध बंदिश 'मोरे सैयां भाई बैरागी' के बाद इसी राग में श्रीगणेश और श्रीकृष्ण को समर्पित भजन सुनाए। उनके साथ तबला पर राकेश रोशन एवं हारमोनियम पर प्रियम्य सौहार्द ने संगत की। संचालन डॉ. प्रेमनारायण सिंह ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...