सहरसा, फरवरी 25 -- महिषी, एक संवाददाता। बिहार पुलिस सप्ताह के तहत मंगलवार को महिषी थाना पुलिस के सौजन्य से महिसरहो पंचायत के मध्य विद्यालय बलुआहा के बच्चों ने गांव की गलियों में प्रभातफेरी निकाल नशामुक्ति का संदेश दिया। प्रभातफेरी का नेतृत्व थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार, पीएसआई शिल्पी कुमारी व शिवम सिंह, जदयू नेता राजकुमार साह तथा हेडमास्टर विकास कुमार ने किया। बच्चों ने स्लोगन के माध्यम से नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों एवं नशामुक्त जीवन के लाभों के बारे में जागरूक किया। इससे पूर्व थानाध्यक्ष ने नशामुक्त समाज, पर्यावरण सुरक्षा, बालिका सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण व पुलिस के मित्रवत व्यवहार पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के सहयोग से ही समाज सुरक्षित बन सकता है। कार्यक्रम में कई शिक्षक, छात्र-छात्राएं व ग्रामीण उपस्थ...