बिजनौर, सितम्बर 28 -- मिशन शक्ति अभियान के तहत स्थानीय शिशु कला निकेतन स्कूल की छात्राओं ने कस्बे में प्रभात फेरी निकालकर नारी सशक्तिकरण को शक्ति प्रदान करने का संदेश दिया। शनिवार को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस ने स्थानीय शिशु कला निकेतन स्कूल की छात्राओं के साथ कस्बे में प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी में बालिकाओं ने नारों के माध्यम से नारी शक्ति को उसके अधिकारों के प्रति जागरुकता का संदेश दिया। प्रभात फेरी की शुरुआत में थाना प्रभारी निरीक्षक मृदुल कुमार सिंह, महिला पुलिसकर्मी अंजू रानी व प्रियंका ने बलिकाओं को मिशन शक्ति अभियान की बाबत बताते हुए उनको साइबर क्राइम व उसके बचाव के विषय में भी जागरुक किया। प्रभात फेरी में बालिकाओं ने विभिन्न नारे लगाकर महिला सशक्तिकरण व नारी शक्ति को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.