मैनपुरी, फरवरी 14 -- कस्बा के डालूपुर रोड स्थित सेंटमेरी पब्लिक स्कूल छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली और पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी। प्रभात फेरी का शुभारंभ भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गौतम चौहान व प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने किया। प्रभात फेरी ने कस्बा के मार्केट, सब्जी मंडी रोड व एमाहसननगर रोड का भ्रमण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने शहीद राम वकील व सेना के जवानों को याद किया और उनके सम्मान में नारे लगाए। इस मौके पर गौतम चौहान ने कहा कि सैनिकों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। पुलवामा की घटना में शहीद हुए जवानों को देश हमेशा याद रखेगा। प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने युवाओं से कहा कि वह देश सेवा व समाज सेवा को प्राथमिकता दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...