सहारनपुर, मई 2 -- प्रभाज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के 15वें स्थापना दिवस की शुरुआत हवन यज्ञ से हुई। प्रधानाचार्या शालू चौधरी व अमरीश चौधरी मुख्य यजमान रहे। रुचि मित्तल, उपप्रधानाचार्य अश्विनी शर्मा व विद्यालय स्टाफ ने आहुति दी। गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, नवग्रह शांति मंत्र एवं शिक्षा से संबंधित वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर आहुतियां दी। शांति पाठ एवं पूर्णाहुति के साथ यज्ञ संपन्न हुआ। आरती के बाद हलवा वितरित किया। प्रधानाचार्या शालू चौधरी ने कहा कि विद्यालय की यह 15 वर्षों की यात्रा न केवल शिक्षा की दिशा में हमारा संकल्प है, बल्कि यह एक सामाजिक उत्तरदायित्व भी है। आगामी वर्षों में हम इस मिशन को और सशक्त बनाएँगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.