रायबरेली, जून 21 -- रायबरेली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से प्रभाकर गुप्ता को चुना गया। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता, प्रदेश मंत्री सोनू वर्मा, जिला संरक्षक महेंद्र अग्रवाल एवं संदीप जैन ने संयुक्त रूप से इसकी घोषणा की। इस मौके पर चंद्र प्रकाश गुप्ता, राजेश अग्रवाल, पंकज प्रजापति, गीता सिंह, राजकुमारी सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...