गोड्डा, फरवरी 20 -- महागामा, एक संवाददाता। महागामा नगर पंचायत चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, चुनावी सरगर्मी चरम पर पहुंचती जा रही है। इसी बीच महागामा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रबोध सोरेन के समर्थन में महिलाओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया है। नगर के लगभग हर वार्ड में महिलाओं की टोली घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संवाद कर रही है और प्रबोध सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील कर रही है। सुबह से ही महिला कार्यकर्ताओं का समूह विभिन्न वार्डों में सक्रिय दिखा। पारंपरिक परिधान में सजी महिलाएं टोली बनाकर गलियों में पहुंचीं, दरवाजे खटखटाए, बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और युवाओं से विकास के नाम पर मतदान करने की अपील की। मौके पर उपस्थित निक्की राय, कुंवर सुनीता सिंह ,भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश झा, जिला महामंत्री भाजपा मुरारी चौबे ,अजय साह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.