संभल, मार्च 9 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को भाजपा कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी रही। जिसमें उन्होंने शिक्षक, एडवोकेट्स, डॉक्टर, समाजसेविकाएं और पुलिसकर्मी सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी सफलता की छाप छोड़ रही हैं, चाहे वह शिक्षा हो, राजनीति हो, विज्ञान हो या खेल का मैदान। भाजपा जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू ने कहा कि नारी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार है। भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, ममता और त्याग का स्व...