गाज़ियाबाद, मई 2 -- गाजियाबाद, संवाददाता। राजनगर एक्सटेंशन स्थित सोसाइटी में प्रबुद्ध जनों के साथ भाजपा के महानगर मंत्री ने संवाद किया। इस दौरान सभी ने एक स्वर में जोर दिया कि शिक्षा और संस्कार का हर घर में होना जरूरी है। भारतीय जनता पार्टी के महानगर मंत्री संजीव झा ने कहा कि सभी को मिलकर देश की सेवा करने की जरूरत है। इससे मानवता और सांस्कृतिक विरासत सुरक्षित होगी। उन्होंने मजदूरों एवं श्रमिकों के लिए चलाए जा रहे कल्याणकारी योजना की भी जानकारी दी। इस दौरान संवाद गोष्ठी में मौजूद राजनगर एक्सटेंशन के विभिन्न सोसाइटी के लोगों ने अपने विचार रखें। संवाद में सभी लोगों ने इस बात पर बल दिया कि हम दूर रहकर भी अपने ग्रामीण परिवेश को सुदृढ़ राजनैतिक माहौल दे सकते हैं। इस दौरान बैठक में वार्ड 50 के पूर्व पार्षद संजीव त्यागी, अनामिका सिंह, अभिषेक शर्म...