कानपुर, दिसम्बर 9 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता इंडिया ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से ग्रीनपार्क स्टेडियम में 5 से 7 दिसंबर के बीच खेली गयी ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में पनकी स्थित टीएफसी फिटनेस क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एकेडमी के पांच खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीता। एकेडमी की डायरेक्टर सुनीता मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रबल प्रताप सिंह ने स्वर्ण पदक व अनन्या सिंह ने कांस्य पदक जीता। पदक विजेता दोनों खिलाड़ियों का चयन जनवरी में जयपुर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस मौके पर एकेडमी के कोऑर्डिनेटर आयुष द्विवेदी, हिमांशु सिंह, टीम मैनेजर दिव्यांश दुबे, कोच करुणेन्द्र और फिजियो आशी जायसवाल ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...