कुशीनगर, फरवरी 23 -- कोटवा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के लालबहादुर शास्त्री सरस्वती शिशु मंदिर कोटवा के लिए गर्व का क्षण तब बना, जब विद्यालय के तीन छात्रों ने सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा में गोरक्ष प्रांत स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हियुवा नेता अजय गोविंद राव शिशु ने अव्वल छात्र कुलदीप कुशवाहा, शिवम प्रजापति और छात्रा सृष्टि बर्नवाल को 51-51 सौ रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास और अनुशासन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। शिक्षा ही वह साधन है जो व्यक्ति को हर जगह सम्मान दिलाती है। विद्यालय के प्रधानाच...