बगहा, जनवरी 29 -- योगापट्टी एक संवाददाता। योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय चमैनिया में गुरुवार को अभिनंदन सह सम्मान समारोह के साथ विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक विनय बिहारी एवं विद्यालय के प्राचार्य कौशल किशोर के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर विधायक विनय बिहारी का पारंपरिक ढंग से अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य कौशल किशोर ने की,जबकि मंच संचालन शिक्षक संजय कुमार ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विनय बिहारी ने विद्यालयों में अतिरिक्त वर्ग कक्षों के निर्माण,विषयवार शिक्षकों की उपलब्धता तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने पर विशेष जोर दिया। विधायक विनय बिहारी ने छात्र-छात्राओं के लिए ...