अलीगढ़, जून 2 -- फोटो.. अलीगढ़। आदर्श बुद्ध विहार प्रबंधन समिति के संरक्षक एवं कार्यकारिणी पदाधिकारियों का शपथ गृहण कार्यक्रम संम्पन्न हुआ। पूज्य भिक्षु संघ की उपस्थिति में शपथ ग्रहण कार्यक्रम त्रिशरण पंचशील गृहण करते हुए शुरु हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भंते बोधि रतन ने किया। संचालन सौदान सिंह महामंत्री ने किया। गौतम दयाल जिज्ञासू ने संरक्षक मंडल एवं कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जय सिंह सुमन, थान सिंह, इंद्रजीत गौतम, पटवारी लाल पिपल, प्रेम पाल सिंह बौद्ध ने संरक्षक पद की शपथ गृहण की। शेखर गौतम ने अध्यक्ष पद की, ओमवती एवं वी पी सिंह ने उपाध्यक्ष पद की। सौदान सिंह ने महामंत्री पद की, भानुप्रताप सिंह ने मंत्री पद, मेघ सिंह बौद्ध ने कोषाध्यक्ष पद, रनवीर सिंह ने उप कोषाध्यक्ष, योद्धा सिंह ने सह लेखापरीक्षक, ज्ञ...