गोरखपुर, दिसम्बर 3 -- गोरखपुर। निजीकरण के विरोध में बुधवार को बिजली कर्मियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान संघर्ष समिति ने बताया कि विगत एक वर्ष में प्रबंधन ने आंदोलन के फलस्वरूप बिजली कर्मियों पर लगातार उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां की हैं। संघर्ष समिति ने कहा कि 07 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित मीटिंग में इन तमाम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा कर संघर्ष के अगले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। इस अवसर पर पुष्पेन्द्र सिंह, जीवेश नन्दन, जितेन्द्र कुमार गुप्त, सीबी उपाध्याय, प्रभुनाथ प्रसाद, संगमलाल मौर्य, इस्माइल खान, संदीप श्रीवास्तव, करुणेश त्रिपाठी, ओम गुप्ता, राजकुमार सागर, विजय बहादुर सिंह एवं राकेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...