सोनभद्र, फरवरी 9 -- अनपरा,संवाददाता। हिण्डालकों रेनुपावर के तत्वाधान आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कालेज में आयोजित मीडिया एवं प्रबंधन एकादश मैत्रीपूर्ण कैनवास क्रिकेट मैच के कड़े मुकाबले में प्रबंधन एकादश ने छ: विकेट से मीडिया एकादश को हराया । मुख्य अतिथि हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह ने खिलाड़ियों के परिचय के उपरांत मैच का शुभारम्भ किया। संबोधन में कहा कि क्रिकेट से हम टीम वर्क से कार्य का अनुशासन सीखते है। मैदान में आपका व्यवहार ही आपकी असली पहचान है। रोमांचक मुकाबले में मीडिया एकादश ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया।मीडिया एकादश के कप्तान अखिलेश भटनागर के नेतृत्व में टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 12 ओवर में 8 3 रन का लक्ष्य दिया। प्रबंधन एकादश के कप्तान आशीष पाण्डेय के नेतृत्व में मनीष जैन ने बेहतरीन बैटि...