रामगढ़, फरवरी 13 -- केदला, निज प्रतिनिधि। सीसीएल हजारीबाग कोयला क्षेत्र की केदला भूगर्भ परियोजना प्रबंधन की ओर से हाउसिंग कमेटी को मौखिक बुलावे का संयुक्त ट्रेड यूनियन ने बहिष्कार किया है। संयुक्त ट्रेड यूनियन में शामिल बीसीकेयू, एनसीओईए, युकोवयू, एजेकेएसएस, सीएमयू, बीएमएस के नेताओं ने प्रबंधन के इस नीति का विरोध किया है। यूनियन के नेताओं ने कहा कि प्रबंधन हाउसिंग कमेटी के सभी प्रतिनिधियों को नाम और उनके यूनियन का नाम डालकर एवं पत्र देकर बुलाया जाए। किसी भी संस्थान को चलाने के लिए कुछ कायदा और कानून होता है। यूनियन प्रतिनिधियों ने प्रबंधन से औद्योगिक संबंध का ध्यान रखते हुए कोई भी कदम उठाने की बात कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...