गंगापार, फरवरी 13 -- इलाके के मां शिवकुमारी शुक्ला इंटरमीडिएट कॉलेज लालापुर में शुक्रवार को इंटरमीडिएट छात्रों की विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बीच कॉलेज के प्रबंधक विवेक शुक्ल लाला ने सभी छात्र छात्राओं को टीका लगाकर और कलम देकर सम्मान सहित उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी। इस मौके पर शिक्षकों और छात्रों को आंखें नम हो गई। प्रधानाचार्य नागेश शुक्ल, अरुण पांडेय, गोलू आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...