हमीरपुर, फरवरी 14 -- राठ, संवाददाता। बीएनवी इंटर कॉलेज की प्रबंध कार्यकारिणी के लिए चुनाव प्रक्रिया में शनिवार को विभिन्न पदों के लिए 13 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जिसमें प्रबंधक पद के दो नामांकन आये। जिसमें जांच में एक अपूर्ण होने पर निरस्त किया गया। बीएनवी इंटर कालेज के चुनाव सभापति मदनपाल राजपूत, पर्यवेक्षक मैहर कुमार, पीठासीन अधिकारी हरीमोहन चंसौरिया ने संयुक्त रूप से बताया कि रविवार दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल प्रक्रिया में 13 नामांकन पत्र भरे गए। जिसमें अध्यक्ष पद पर भारत सिंह, उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र, प्रबंधक डॉ.उमाकांत सिंह लोधी और जयप्रकाश राजपूत, उपप्रबंधक महेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष बाबूराम गुप्ता, और सदस्य मनमोहन साहू, सूरज सिंह, महिपाल सिंह, नरेंद्र कुमार, चरन सिंह, द्वारिका प्रसाद और आदेश कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किये।...