बांदा, मई 21 -- बांदा। संवाददाता बबेरू में जेपी शर्मा इंटर कॉलेज प्रबंध समिति चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रबंधक पद पर राजेश अग्रहरी, श्रीराम गुप्त और राकेश कुमार ने नामांकन किया था। श्रीराम ने नाम वापस ले लिया। अब प्रबंधक पद पर राजेश अग्रहरि और राकेश कुमार के बीच सीधा मुकाबला होगा। अध्यक्ष पद पर कमलेश गुप्त, श्रीराम गुप्त, कृष्ण कुमार गुप्त, भोला गुप्त ने नामांकन किया था। दो लोगों के नाम वापस लेने से अध्यक्ष पद पर कमलेश गुप्त व श्रीराम गुप्त के बीच सीधा मुकाबला है। यह जानकारी चुनाव अधिकारी मेजर मिथिलेश कुमार पांडेय ने दी। बताया कि गुरुवार सुबह 10 बजे से 5 बजे तक मतदान, इसके मतगणना एवं परिणाम की घोषणा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...