शाहजहांपुर, फरवरी 9 -- स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के वाणिज्य विभाग में आयोजित प्रबंधकीय विकास कार्यक्रम के छठे दिन नेतृत्व में नैतिक मूल्यों पर केंद्रित व्याख्यान हुआ। विभाग के डॉ देवेंद्र सिंह ने कहा कि नेतृत्व की विश्वसनीयता नैतिक आचरण से ही तय होती है। नेतृत्वकर्ता का आचरण दूसरों के लिए उदाहरण बनता है, इसलिए चरित्र की शुद्धता और अनुशासन आवश्यक है। उन्होंने ईमानदारी, जिम्मेदारी, निष्ठा, निष्पक्षता और जवाबदेही को प्रभावी नेतृत्व के मूल गुण बताया। डॉ सिंह ने आत्ममंथन, अनुभव से सीखने और त्रुटियों को स्वीकार करने पर भी जोर दिया। व्याख्यान से पूर्व डॉ के.बी. गौतम ने पटका पहनाकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में डॉ विनीता राठौर, अखंड प्रताप सिंह, व्याख्या सक्सेना, डॉ सुखदेव, अभिषेक बाजपेई, डॉ गौरव शर्मा, राजीव कुमार और सोमना पाण्डेय सहित विभाग के ...