मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नागरिक मोर्चा की ओर से बुधवार को कंपनीबाग स्थित स्मारक स्थल पर शहीद प्रफुल्ल चन्द्र चाकी की 137वीं जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी में बंगाल से मुजफ्फरपुर आकर ब्रिटिश हुकुमत पर प्रथम बम धमका करने वाले अमर शहीद खुदीराम बोस एवं प्रफुल्ल चन्द्र चाकी उर्फ दिनेश चन्द्र राय थे। इस अवसर पर नागरिक मोर्चा की कोषाध्यक्ष परमेश्वरी देवी के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम का संचालन नागरिक मोर्चा एवं शहीद प्रफुल्ल चन्द्र चाकी स्मारक समिति के संस्थापक महासचिव मोहन प्रसाद सिन्हा ने किया। उन्होंने कहा कि प्रफुल्ल चन्द्र चाकी की शहादत भूमि मोकामा रेलवे स्टेशन पर उनका कोई नामोनिशान नहीं है। इसलिए शहीद प्रफुल्ल चन्द्र चाकी के नाम पर मोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.