अलीगढ़, फरवरी 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। वेलेंटाइन वीक के दूसरे दिन रविवार को प्रपोज डे पर दिल की बात जुबां पर लाना आशिक मिजाज युवक को भारी पड़ गया। बाबू, सोना कहते हुए पुकारे जाने पर युवती ने युवक की सरेराह चप्पलों से धुनाई कर डाली। हंगामा होते देख भीड़ ने भी युवक को जमकर पीटा। मामला थाना सासनीगेट क्षेत्र के मोहल्ला खाईडोरा का है। सूचना मिलते ही पूर्व मेयर सहित हिन्दूवादी नेता भी थाने पहुंच गए। सासनीगेट क्षेत्र की 17 वर्षीय युवती खाईडोरा में जॉब करती है। पिछले एक सप्ताह से एक युवक उसका पीछा कर रहा था। इस बारे में युवती ने अपने परिजनों को बताया। रविवार को युवती जयगंज पोस्ट ऑफिस के पास पहुंची तो युवक ने पीछे से बाबू,सोना कहते हुए युवती को रोकना चाहा। इस पर युवती ने कोई ध्यान नहीं दिया तो युवक ने आगे जाकर युवती को रोक लिया। इस पर युवती ...