मिर्जापुर, जून 8 -- हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी प्रधान से लूट, छीनैती व धारदार हथियार से हमला मामले में जौनपुर पुलिस ने आठ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने सुनवाई न होने पर सीएम पोर्टल व डीजीपी को पत्रक सौंप मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई थी। थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी प्रधान संघ अध्यक्ष शिव बाबू सेठ का आरोप था कि पुत्री जौनपुर स्पोर्ट एकेडमी में अभ्यास करती है। 29 मई को जौनपुर से बेटी को घर लेकर आ रहा था। जौनपुर पालीटेक्निक के आगे कुछ लोग लूट और छीनैती की नीयत से वाहन को रोक लिए और जानलेवा हमला करने लगे। बीच बचाव करते किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला। स्थानीय चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई करने के बजाय झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.