लखीमपुरखीरी, नवम्बर 30 -- कंपोजिट विद्यालय महेशपुर में तैनात इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने एमडीएम की कन्वर्जन धनराशि प्रधान के बजाए प्रबंध समिति अध्यक्ष के हस्ताक्षर से निकालते रहे। इस मामले की शिकायत प्रधान ग्रंट नम्बर 13 ने बीएसए से की। बीएसए ने बीईओ कुंभी और इंचार्ज प्रधानाध्यापक विवेक सिंह को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। स्पष्टीकरण में प्रधानाध्यापक ने बताया कि 26 जुलाई 2021 को हुई प्रबंध समिति की बैठक में प्रबंध समिति ने एमडीएम खाता संचालन को समिति अध्यक्ष परमेश्वरदीन के साथ उन्हें खाता संचालन को अधिकृत किया है। तब से वह प्रबंध समिति अध्यक्ष के हस्ताक्षर एमडीएम कन्वर्जन कास्ट पर करा रहे हैं। इसके बाद प्रधान अमर सिंह ने 20 नवम्बर को बीएसए कार्यालय पहुंचकर प्रबंध समिति की बैठक में बताए गए परमेश्वर, रेशमा,शिल्पी कुश्वाहा, आशाराम, अवनीश, च...