मैनपुरी, फरवरी 7 -- थाना क्षेत्र के ग्राम अडूपुर में सीसी मार्ग बनवा रहे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर गांव के दबंगों ने हमला बोल दिया। मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। प्रधान के साथ भी गाली गलौज की गई। प्रधान की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। ग्राम अडूपुर की प्रधान सुषमा यादव पुत्री स्व. महावीर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि तीन फरवरी को गांव में सीसी मार्ग का निर्माण कराया जा रहा था। जहां ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लालू पुत्र भूरे सिंह निर्माण कार्य देख रहे थे। तभी वहां आए रामप्रवेश पुत्र मुलायम सिंह, संजीव पुत्र रामेश्वरदयाल, ध्रुव कुमार पुत्र रामेश्वरदयाल, नरेंद्र सिंह पुत्र नाथू सिंह सभी निवासीगण अडूपुर ने मारपीट और गाली ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.