चम्पावत, जुलाई 5 -- टनकपुर। श्री पूर्णागिरी तहसील में प्रधान सहायक पद पर कार्यरत 52 वर्षीय जीवन सिंह मनवाल का निधन हो गया है। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन पर एसडीएम आकाश जोशी, तहसीलदार जगदीश गिरि, सुनील बिष्ट, चक्रपाणी ओली, अशोक महर, प्रदीप जुकरिया, संजय उनियाल, बाला दत्त जोशी, राहुल सैनी, अमर सिंह मंगला, विजय शुक्ला, एलडी गहतोड़ी, महेश डुगरिया आदि ने शोक जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...