मधुबनी, दिसम्बर 13 -- बिस्फी, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के प्रधान सहायक ललन चौधरी के सेवा निवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन टीपीसी भवन बिस्फी में अध्यक्षता बीडीओ बसंत कुमार सिंह ने की। सम्मान समारोह में उन्हें पाग,चादर,माला, छाता,मधुबनी पेंटिंग आदि भेंट कर सम्मानित किया।मौके पर बोलते हुए बीडीओ ने कहा कि प्रधान सहायक ने अपने कार्यकाल में प्रखंड व अंचल कर्मियों का अपने अनुभव व जानकारी से मार्गदर्शन किया। सीओ संतोष कुमार सिंह कहा कि ललन जी चौधरी अपने पद के दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ किया। इस अवसर पर मिथलेश कामत,नंदकिशोर कुमार,सीआई विजय कुमार सहित प्रखंड व अंचल के दर्जनों कर्मी मौजूद थे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...