कानपुर, नवम्बर 2 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 एवं उप निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न पदों के चुनाव के लिए नामांकन शुल्क, जमानत राशि और अधिकतम व्यय सीमा तय कर दी है। इसमें ग्राम प्रधान प्रत्याशी अधिकतम 1.25 लाख रुपये तो जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी सात लाख रुपये तक खर्च कर सकेगा। चुनाव कार्यक्रम तो अभी घोषित नहीं हुआ है पर आयोग द्वारा निर्धारित ये दरें आगामी चुनावों में लागू रहेंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नामांकन पत्र निर्धारित मूल्य पर ही उपलब्ध कराए जाएंगे और जमानत राशि संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के यहां ही जमा करनी होगी। प्रत्याशियों को नामांकन के समय व्यय सीमा की जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.