समस्तीपुर, मार्च 26 -- हसनपुर। गन्ना उद्योग विभाग के प्रधान सचिव बी के कार्तिकेय धनजी बुधवार को हसनपुर शुगर मिल्स पहुंचे। जहां उन्होंने गन्ना कृषकों के साथ बैठक की। इस दौरान किसानों ने निचली खेतों में जलजमाव, खेतों तक बिजली के खंभों का नही पहुंचना, समय पर बिजली का कनेक्शन उपलब्ध नहीं होना, लागत के अनुरूप मुनाफा का नही होना,मजदूरों की समस्या समेत अन्य समस्याओं से सचिव को अवगत कराया। इस दौरान प्रधान सचिव ने भरोसा दिलाया की बिजली विभाग से बात करके बिजली का कनेक्शन जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया की गन्ना विभाग की और से कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है। किसान इसके लिए अगले सत्र से विभागीय पोर्टल पर आवदेन कर इसका लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 10 रुपए प्रति क्विंटल बोनस का भुगतान भी जारी है । वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.