गौरीगंज, अप्रैल 19 -- अमेठी। ब्लॉक सभागार अमेठी में शनिवार को प्रधान संघ द्वारा स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रधान संघ अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने प्रधानों की समस्याओं को गिनाते हुए नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष से निस्तारण करवाए जाने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाध्यक्ष ने प्रधानों की समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों से बात करने का भरोसा दिलाया। अमरेंद्र सिंह पिंटू, विषुव मिश्रा, रामजी शुक्ल, अविनाश शुक्ला, विजय शंकर शुक्ल, रवि सिंह, स्वामीदयाल यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...