मधुबनी, दिसम्बर 7 -- मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम। प्रधान शिक्षक संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष महेश कुमार पासवान की अध्यक्षता में चकदह स्थित मोर्चा के जिला कार्यालय में हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि नियमावली में वित्त विभाग के परामर्श से मूल वेतन निर्धारित करने का स्पष्ट उल्लेख होने के बाबजूद सरकार इस मुद्दे पर बिल्कुल चुप है। विडंबना ऐसी है कि प्रधान शिक्षकों के अधीनस्थ कार्यरत एवं कम सेवा अनुभव वाले विशिष्ट शिक्षकों को अधिक वेतन मिल रहा है। उन्होंने सरकार से इस वेतन विसंगति को दूर करने के लिए अविलंब प्रधान शिक्षकों के मूल वेतन में बढ़ोतरी करने की मांग की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही मोर्चा के प्रतिनिधि इस मुद्दे को लेकर शिक्षा मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव से मिलेंगे। प्रधान सचिव उमेश कुमार सिं...