खगडि़या, दिसम्बर 10 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के मथुरापुर नवटोलिया के रहने वाले शिक्षक नागेंद्र कुमार चौरसिया का आकस्मिक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वर्ष 2014 से मध्य विद्यालय छर्रापट्टी, अलौली में नियोजित शिक्षक के पद पर पदस्थापित थे तथा वर्तमान में प्रधान शिक्षक, प्राथमिक विद्यालय आशा टोला बासा, बेलदौर के पद पर कार्यरत थे। उनके आकस्मिक निधन पर लोगों ने शोक जताया है। उनके निधन पर प्रधान शिक्षक अविनाश कुमार कन्हैया, नीरज यादव, सौरभ सिंह, अंकित कुमार, रमेश कुमार, जयजयराम यादव, दिनेश कुमार आदि ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...