भागलपुर, मार्च 12 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता जिला शिक्षा विभाग की ओर से प्रधान शिक्षकों के पदस्थापन की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस बाबत जिले की 242 पंचायतों के नक्शे की मांग की गई है। इसको लेकर डीपीओ (स्थापना) देवनारायण पंडित ने बीते दिनों जिला पंचायत राज पदाधिकारी को पत्र लिखा था। इसके बाद जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने जिले के सभी बीडीओ को तीन दिनों के अंदर नक्शा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि प्रधान शिक्षकों का पदस्थापन पंचायत को ध्यान में रखते हुए किया जाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.